फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण पर निकलेगी साइकिल रैली, युवाओं को दिया जाएगा फिटनेस का संदेश

SHARE:

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण पर निकलेगी साइकिल रैली, युवाओं को दिया जाएगा फिटनेस का संदे
महोबा। मेरा युवा भारत (माय भारत), महोबा के तत्वावधान में रविवार 29 नवंबर को फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुबह सात बजे स्टेडियम महोबा में होगा। इस अवसर पर युवाओं को शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश भी दिया जाएगा।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के साथ एकीकृत किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करना तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना है।
जिला युवा अधिकारी सुशील करौलिया ने बताया कि साइकिल रैली में जनपद के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी, जवाहर नवोदय विद्यालय सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं, माय भारत के युवा स्वयंसेवक, युवा मंडलों के सदस्य और स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने जनपद के युवाओं, विद्यार्थियों और फिटनेस प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर साइकिल रैली में प्रतिभाग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई