सुल्तानपुर का हिस्ट्रीशीटर व अयोध्या के कैंट थाने का वांछित गैंगस्टर अभियुक्त कृष्ण कुमार टाइगर अमेठी में गिरफ्तार

SHARE:

सुल्तानपुर का हिस्ट्रीशीटर व अयोध्या के कैंट थाने का वांछित गैंगस्टर अभियुक्त कृष्ण कुमार टाइगर अमेठी में गिरफ्तार

 

 

 

अमेठी पुलिस ने गैंगस्टर सहित 20 गंभीर धाराओं में वांछित अंतरजनपदीय अभियुक्त कृष्ण कुमार निषाद उर्फ टाइगर को गौरीगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 300 ग्राम स्मैक, 1200 रुपये नकद, आधार कार्ड, एक बैग सहित एक चोरी की अपाचे मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त कृष्ण कुमार निषाद उर्फ टाईगर उपरोक्त एक शातिर अन्तर्जनपदीय अभियुक्त है जो कि जनपद सुलतानपुर के थाना गोसाईगंज का हिस्ट्रीशीटर है । अभियुक्त के विरुद्ध जनपद सुलतानपुर, अम्बेडकरनगर, बस्ती व अयोध्या के विभिन्न थानों पर लूट, हत्या का प्रयास, मारपीट, चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट व गैंगेस्टर एक्ट आदि विभिन्न गम्भीर धाराओं में कुल 20 अभियोग पंजीकृत है।

पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं..

अभियुक्त ने बताया कि कातिब दो महीने पहले बैंक ऑफ इण्डिया कौहार के पास से एक व्यक्ति से काले रंग के बैग में रखे 50,000/- रुपये छीनकर मोटरसाइकिल से भाग गया था । भागते समय मुसाफिरखाना जाने वाले रास्ते में बैग से रुपये निकालकर बैग को झाडियों में फेंक दिया था। इस मामले में थाना गौरीगंज पर मुकदमा पंजीकृत हो गया था।

अपाचे मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ में बताया की यह मोटरसाइकिल उसने रौनाही से चोरी की थी तथा उपरोक्त घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल को सौहावल चौराहे पर छोड़ दिया था। उक्त पल्सर मोटरसाइकिल को माह अगस्त 2026 में बीकापुर चौराहे, अयोध्या से चोरी किया था तथा माह दिसम्बर 2025 में कुचेरा बाजार, अयोध्या से भी 01 काली पल्सर चोरी की थी जिसे परुआ चौराहे पर छोड़ दिया था।

पाइस की पूछताछ में अभियुक्त ने कुबूल किया कि वह जहां भी लूट करने जाता था वहां पर अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर दूसरी मोटरसाइकिल चोरी कर लेता था। अभियुक्त की निशानदेही पर बताये गये स्थान से 01 काला बैग जिसमें पीड़ित का एक आधार कार्ड बरामद हुआ। कौहार के पास हुई घटना के संबंध में थाना गौरीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 286/26 धारा 309(4) बीएनएस में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर तथा उपरोक्त सम्पूर्ण घटना के संबंध में थाना गौरीगंज पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास में अयोध्या के कैंट थाने में गैंगस्टर सहित दो मुकदमे, अम्बेडकरनगर जिले एक, बस्ती में एक और सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर सहित जिले में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं।

Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई