कानपुर में देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ*

SHARE:

राजेश निगम की खास रिपोर्ट

​कानपुर! न्यूज ब्यूरो 12 नवंबर 2026
नगर के रेलवे ग्राउंड, पराग डेयरी, निराला नगर में बुधवार को पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने महाराजश्री के मुख से अमृतमयी वचनों का श्रवण किया। पूरा पंडाल ‘राधे-राधे’ के जयघोष से गूंज उठा।
​इस अवसर पर कानपुर की महापौर श्रीमती प्रमिला पांडेय, बालयोगी अरुण चैतन्य पुरी जी महाराज और महामंडलेश्वर आशुतोष जी महाराज (शारदा शक्ति पीठ) ने व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
​संस्कारों और सत्संग पर दिया विशेष बल
महाराजश्री ने अपने प्रवचन में कहा कि बच्चों को बचपन से ही धार्मिक कथाओं, रामायण और श्रीमद्भागवत का ज्ञान अवश्य कराना चाहिए ताकि वे संस्कारी बन सकें। उन्होंने कहा कि सांसारिक मोह-माया में बिताया समय व्यर्थ होता है, जबकि भगवान के सानिध्य में बिताया समय जीवन को धन्य बनाता है। भक्ति में छल-कपट का कोई स्थान नहीं है और हर सनातनी को अपनी पहचान के रूप में मस्तक पर तिलक अवश्य धारण करना चाहिए।
​कथा के प्रथम दिन मिथलेश मनोज पाण्डेय, प्रभाशंकर वर्मा, राम विनय यादव, यू.पी. सिंह, विपिन बाजपेई सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
​आयोजन तिथि: 12 से 18 नवंबर 2026
​समय: दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक
​स्थान: रेलवे ग्राउंड, पराग डेयरी, निराला नगर, कानपुर ब्यूरो रिपोर्ट राजेश निगम की खास रिपोर्ट*

Rajesh Nigam
Author: Rajesh Nigam

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई