अंडर-13 क्रिकेट कैंप संपन्न, 30 खिलाड़ियों को मिले निखारने के टिप्स

SHARE:

राजेश निगम की खास रिपोर्ट


कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी अंडर-13 इंटर एकेडमी लीग से चुने गए 30 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का विशेष क्रिकेट कैंप बुधवार को एचबीटीयू वेस्ट कैंपस मैदान पर संपन्न हो गया।
समापन अवसर पर मुख्य कोच डॉ. विकास यादव और सहायक कोच दिनेश कुमार ने खिलाड़ियों को फिटनेस, स्ट्रेचिंग, कैचिंग, ग्राउंड फील्डिंग के साथ नेट्स पर बल्लेबाजी व गेंदबाजी का गहन अभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को उनकी कमियों की जानकारी दी और अपनी-अपनी एकेडमी में उन्हें सुधारने के जरूरी टिप्स दिए।
केसीए के सचिव दिनेश कटियार ने बताया कि जूनियर खिलाड़ियों के कौशल विकास के लिए अगला कैम्प फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा।
*कानपुर से राजेश निगम की खास बात*

Rajesh Nigam
Author: Rajesh Nigam

Leave a Comment