कानपुर के पारस हेल्थ में विश्व स्ट्रोक दिवस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस: स्ट्रोक में हर मिनट कीमती, समय पर इलाज से बच सकती है मरीज की जान*

SHARE:

कानपुर से राजेश निगम की रिपोर्ट

​कानपुर:
विश्व स्ट्रोक दिवस (29 अक्टूबर) के अवसर पर कानपुर के बिठूर रोड स्थित पारस हेल्थ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यूरोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ. प्रदीप कुमार ने स्ट्रोक से जुड़े अहम पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
​डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि इस वर्ष विश्व स्ट्रोक दिवस की थीम “Every Minute Counts” (हर मिनट कीमती है) रखी गई है। उन्होंने कहा कि यदि ब्रेन स्ट्रोक या पैरालिसिस के मरीज को लक्षण दिखने के 4:30 घंटे के भीतर यानी ‘गोल्डन ऑवर’ (Golden Hour) के अंदर किसी स्ट्रोक-रेडी अस्पताल पहुँचा दिया जाए, तो ‘क्लॉट बस्टर इंजेक्शन’ (Clot Buster Injection) के जरिए खून के थक्के को गलाकर मरीज की जान बचाई जा सकती है और स्थायी अपंगता के खतरे को काफी हद तक टाला जा सकता है।
​जागरूकता के लिए विशेष अभियान
​जनता में स्ट्रोक के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए डॉ. प्रदीप कुमार के निर्देशन में 23 से 28 अक्टूबर 2026 तक कानपुर क्षेत्र में विभिन्न स्वास्थ्य कैंप, जागरूकता शिविर और स्टाफ ट्रेनिंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
​इस अवसर पर पारस हॉस्पिटल के एवीपी एवं फैसिलिटी डायरेक्टर श्री रजत बजाज ने कहा कि अस्पताल का मुख्य उद्देश्य लोगों को समय पर सही जांच और उपचार के प्रति जागरूक कर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।
*कानपुर से राजेश निगम की खास रिपोर्ट*

Rajesh Nigam
Author: Rajesh Nigam

Leave a Comment