अमेठी के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे गुलाम हैदर मजरे जाखा शिवपुर में घर के बरामदे से चोरी कर रहे चोर को घर मालिक ने मय सामान के रंगे हांथों पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
मो0 अब्बास पुत्र मो0 सब्बीर निवासी पूरे गुलाम हैदर मजरे जाखा शिवपुर थाना मुसाफिरखाना के घर के बरामदे मे रखा हुआ ट्रैक्टर थ्रेशर के दो शॉफ्ट व ट्रैक्टर का हिच गाँव का ही एक शातिर चोर मो0 कैफ पुत्र मो0 पुत्र मो0 शकील निवासी तकिया जमुआरी थाना मुसाफिरखाना चोरी कर भागने ही वाला था कि मो0 अब्बास ने उसे भागने के पहले ही पकड़ कर एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर मुसाफिरखाना पुलिस मय चोरी के सामान के साथ सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि शातिर चोर मो0 कैफ के विरुद्ध अमेठी और सुल्तानपुर जिले में कुल छः आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



Total Users : 1212696
Total views : 5521102