अमेठी में कांग्रेस नेता अरुण मिश्र ने सैकड़ों साथियों के साथ थामा सपा का दामन ll सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने दिलाई सदस्यता ll

SHARE:

 

 

“पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी अरुण मिश्र समेत कई लोगों ने ली सपा की सदस्यता, जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने किया स्वागत”

 

अमेठी। विधानसभा चुनाव से पहले अमेठी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। गुरुवार को गौरीगंज स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में कांग्रेस नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी अरुण कुमार मिश्र ने अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

 

अरुण मिश्र के साथ बड़ी संख्या में अन्य लोगों के सपा में शामिल होने को जिले की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रियता भी बढ़ने लगी है।

सपा की नीतियों से प्रभावित होकर लोग जुड़ रहे हैं: राम उदित यादव

 

सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा, “समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। PDA की विचारधारा, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के संकल्प से प्रभावित होकर लोग समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि अरुण कुमार मिश्र और उनके साथियों के पार्टी में शामिल होने से अमेठी में संगठन को मजबूती मिलेगी। समाजवादी पार्टी समाज के सभी वर्गों के सम्मान, अधिकार और विकास के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने में नए साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

अरुण मिश्र समेत कई लोगों ने ग्रहण की सदस्यता

समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में अरुण कुमार मिश्र, रमाकांत शुक्ला, आदित्य तिवारी, केशव प्रसाद पांडेय, राजेश पांडेय, राजकुमार मिश्र, राकेश पांडेय, जितेंद्र राय, संदीप पांडेय, कमलेश पांडेय, मनीष पांडेय, उमाशंकर पांडेय, अरुण कुमार पाठक, ओम प्रकाश मिश्रा, जय प्रकाश मिश्रा, राजेंद्र प्रताप सिंह, अनुराग सिंह, संतोष कुमार, लक्ष्मण मिश्रा, राहुल द्विवेदी, रमेश तिवारी, अंकित तिवारी, शिवाकांत पांडेय, नंद किशोर यादव, विजय शुक्ला, पुष्पेंद्र पांडेय, राजेंद्र मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, सुनील कोरी, विकास मिश्रा, बृजेश मिश्रा, डॉ. महेश दत्त पांडेय, संजय पाठक, बाबूलाल मिश्रा, निखिल पांडेय, सुशील पांडेय और राम किशुन कोरी समेत अन्य लोग शामिल रहे।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसकी जानकारी राजेश मिश्र प्रवक्ता समाजवादी पार्टी ने दी।

Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई