अमेठी में सपा ने मनाई मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि, नेताजी को दी श्रद्धांजलि

SHARE:

“जिला कार्यालय गौरीगंज में जुटे सपाई, सामाजिक न्याय और समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पण को किया याद”

 

अमेठी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय गौरीगंज में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षों को याद किया।

 

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, जिला महासचिव डॉ. अरशद अहमद, जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा एडवोकेट सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नेताजी के राजनीतिक जीवन, समाजवादी विचारधारा और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान पर चर्चा की।

जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का पूरा जीवन संघर्ष, समाजसेवा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के कमजोर, वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया। नेताजी के विचार और उनके द्वारा किए गए कार्य समाजवादी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

जिला महासचिव डॉ. अरशद अहमद ने कहा कि नेताजी ने अपने संघर्ष और राजनीतिक दूरदर्शिता से देश की राजनीति में अलग पहचान बनाई। उन्होंने हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। उनका जीवन हमें समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा देता है।

इस मौके पर जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा एडवोकेट ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव समाजवादी आंदोलन को दिशा देता रहेगा। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। समाजवादी कार्यकर्ताओं को उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाना चाहिए।

कार्यक्रम में अवधेश त्रिपाठी, संग्राम सिंह, बजरंग श्रीवास्तव, राकेश यादव, अनुपमा पाठक एडवोकेट, राजा विक्रम सिंह, मनीराम वर्मा, दीपू तिवारी, मनु पाल, अशोक यादव, बहराइची गुप्ता, भूपेंद्र कुमार, सोनू अंसारी, गंगाराम प्रजापति, इंदु कुमार पाठक, राकेश यादव कौहार और रमेश शुक्ला सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न फ्रंटल संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई