- *विश्व हृदय दिवस के अवसर पर पारस हेल्थ, कानपुर द्वारा व्यापक हृदय स्वास्थ्य जागरूकता अभियान कैंप में
जाँचों पर छूट एवं निःशुल्क परामर्श का मरीजों ने उठाया लाभ*
पारस हेल्थ, कानपुर में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कैंप में जाँचों पर छूट एवं निःशुल्क परामर्श का मरीजों ने उठाया लाभ विश्व हृदय दिवस के अवसर पर पारस हेल्थ, कानपुर द्वारा व्यापक हृदय स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कानपुर के प्रमुख पार्कों में सुबह के समय हृदय स्वास्थ्य जांच एवं
जागरूकता शिविर निःशुल्क आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में लोगों की स्वास्थ्य जांच करने के
साथ-साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हृदय को स्वस्थ रखने, नियमित व्यायाम एवं वॉकिंग के महत्व, हृदय रोगों के
लक्षणों की पहचान तथा आपात स्थिति में सही कदम उठाने के बारे में जागरूक किया। इसी अभियान के तहत
28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक पारस हेल्थ कानपुर में विशेष निःशुल्क हृदय रोग शिविर सप्ताह भी
आयोजित किया गया, जिसमें लोगों को विभिन्न हृदय संबंधी जांचों पर विशेष रियायत दी गई। कैंप
के दौरान CT Coronary Angiography की जांच मात्र ₹2,999, Echo एवं TMT मात्र ₹999 तथा CBC.
KFT एवं Lipid Profile की जांच मात्र ₹999 में उपलब्ध कराई गई । इसके साथ ही निःशुल्क विशेषज्ञ
परामर्श, ECG, शुगर जांच एवं ब्लड प्रेशर जांच की सुविधा भी दी गई । पारस हेल्थ के कंसल्टेंट
इंटरवेशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. उत्कर्ष कुमार ने बताया कि सही जीवनशैली अपनाने से हृदय
सम्बन्धी बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति का जागरूक होना
आवश्यक है। डॉ. श्रीपद खैरनार, सीनियर कंसल्टेंट – इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, ने हृदय को स्वस्थ
रखने के लिए आवश्यक जीवनशैली संबंधी सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. सुनील
कुमार, डॉयरेक्टर कॉर्डियक सर्जन ने शारीरिक गतिविधि एवं सही तरीके से पैदल चलने के महत्व पर
जानकारी दी। इस पहल का उद्देश्य लोगों को समय रहते अपने हृदय स्वास्थ्य की जांच कराने और
हृदय रोगों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रोत्साहित करना है । कार्यक्रम में चिकित्सकों ने लोगों को
हृदय स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी और उनके सवालों का समाधान किया । इस
विशेष हृदय स्वास्थ्य सप्ताह के दौरान कानपुर व आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों मरीजों ने अपनी
हृदय सम्बन्धी जाँचें करायीं और अस्पताल द्वारा विशेष सुविधाओं व छूट का भरपूर लाभ उठाया ।
पारस हेल्थ कानपुर का यह अभियान लोगों में हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय रहते लक्षणों की
पहचान करने, नियमित स्वास्थ्य जांच को प्रोत्साहित करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संदेश को जन-जन
तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है ।
*कानपुर से
राजेश निगम की खास रिपोर्ट*





Total Users : 1212051
Total views : 5519149