विकास मिश्रा बने जिला बालिका शिक्षा नोडल, लोगों में खुशी का माहौल

SHARE:

विकास मिश्रा बने जिला बालिका शिक्षा नोडल, लोगों में खुशी का माहौल

अमेठी। शिक्षा केक्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सहायक अध्यापक विकास मिश्रा को जिला बालिका शिक्षा नोडल के रूप में चयनित किया गया है। उनके चयन से शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों एवं शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत लोगों में खुशी का माहौल है।विकास मिश्रा, शाहगढ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पूरे इबादुल्ला में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं सक्रिय सहभागिता के कारण उन्हें जनपद स्तर पर जिला बालिका शिक्षा नोडल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सहायक अध्यापक विकास मिश्रा को जिला बालिका शिक्षा नोडल के रूप में चयनित किया गया है। उनके चयन से शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों एवं शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत लोगों में खुशी का माहौल है।विकास मिश्रा, शाहगढ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पूरे इबादुल्ला में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं सक्रिय सहभागिता के कारण उन्हें जनपद स्तर पर जिला बालिका शिक्षा नोडल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।जिला बालिका शिक्षा नोडल के रूप में विकास मिश्रा जनपद में बालिका शिक्षा एवं शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वे शिक्षकों को शैक्षणिक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ-साथ बेहतर शिक्षण पद्धतियों, नवाचारों तथा प्रभावी शैक्षणिक गतिविधियों को विद्यालय स्तर तक पहुंचाने में योगदान देंगे।उनके अनुभव एवं कार्यकुशलता का लाभ जनपद के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को मिलने की उम्मीद है। बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय सहभागिता रही है।विकास मिश्रा बालिका शिक्षा के साथ-साथ मिशन शक्ति, मीना मंच तथा किशोरियों से संबंधित जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रमों में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे मीना मंच के जनपदीय प्रशिक्षक के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैविकास मिश्रा बालिका शिक्षा के साथ-साथ मिशन शक्ति, मीना मंच तथा किशोरियों से संबंधित जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रमों में भी सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त वे मीना मंच के जनपदीय प्रशिक्षक के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।उनकी इस नई जिम्मेदारी से जनपद में बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास से संबंधित गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलने की आशा व्यक्त की जा रही है।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment