अमेठी कोतवाली क्षेत्र के कटरा राजा हिम्मत सिंह में सोमवार को घर के सामने खेल रहे ढ़ाई साल के बच्चे अनस पुत्र मुजीद के एकाएक गायब हो जाने से परिवार में हड़कंप मच गया था.
पारिवारिक जनों ने काफ़ी खोजबीन की लेकिन बच्चे का सुराग नहीं मिलने से बाद में परिजनों ने कोतवाली अमेठी में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज़ कराई थी. इसके बाद बच्चे के गायब होने के बारे में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी थी. परिजनों के साथ साथ मोहल्ले वाले भी बच्चे को खोजने में जुटे हुए थे.
बच्चे के गुम हो जाने की सूचना पर एसपी अमेठी पुलिस डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुँच Academy से वार्ता कर उन्हे आश्वस्त किया की बच्चे को बरामद करने के लिए टीम बना दी गयी हैं, जल्द ही बरामदगी कर ली जाएगी.
आज सुबह 22 घंटे बाद पुलिस के गोताखोरों ने घर के सामने रहे तालाब से बच का शव बरामद कर लिया हैं.





Total Users : 1211242
Total views : 5517841