कृषि योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने को नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को दिया प्रशिक्षण

SHARE:

कृषि योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने को नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को दिया प्रशिक्षण

रत्नेश उपाध्याय

सहारा जीवन न्यूज

अम्बेडकरनगर। कृषि भवन सभागार में सोमवार को नवनियुक्त प्राविधिक सहायक वर्ग-सी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक अश्वनी कुमार सिंह ने नवनियुक्त सहायकों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, विभागीय कार्यप्रणाली और किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के तरीकों की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिले में प्राविधिक सहायक वर्ग-सी के कुल 40 पदों पर भर्ती हुई थी, जिसमें से 35 नवनियुक्त सहायकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इन सभी को ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर तैनाती दी गई है। इससे सहायकों को सीधे किसानों से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद मिलेगी।प्रशिक्षण के दौरान सहायकों को कृषि विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें योजनाओं के पात्र किसानों तक लाभ पहुंचाने, विभागीय कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा करने और किसानों को आवश्यक तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के तरीके समझाए गए। अधिकारियों ने कहा कि नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों की भूमिका किसानों और कृषि विभाग के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में होगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य उन्हें अपने दायित्वों के प्रति दक्ष बनाना और शासन की कृषि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाना है।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment