जिलाधिकारी ने दरियापुर फ्लाईओवर के नीचे निर्मित लेबर जोन का किया निरीक्षण
सहारा जीवन न्यूज़
सुलतानपुर- जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह द्वारा दरियापुर फ्लाईओवर के नीचे सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से निर्मित लेबर जोन का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लेबर जोन में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया कि लेबर अड्डे की नियमित साफ-सफाई सहित आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं ताकि श्रमिकों को बेहतर एवं व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जा सके उन्होंने कहा कि शाहगंज चौराहे पर एकत्रित होने वाले श्रमिकों को दरियापुर फ्लाईओवर के नीचे निर्मित लेबर जोन में शिफ्ट कराया जाए जिससे श्रमिकों को सुविधाजनक एवं व्यवस्थित स्थान मिल सके तथा चौराहे पर भीड़ की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त को निर्देशित किया कि श्रमिकों के हितार्थ शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पात्र श्रमिकों को योजनाओं से लाभान्वित कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए उन्होंने श्रमिकों को उनके अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए लेबर अड्डे पर मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए ताकि वहां उपस्थित होने वाले श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा सके तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लेबर अड्डे को श्रमिकों के लिए स्वच्छ सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्थल के रूप में विकसित किया जाए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएं।





Total Users : 1211242
Total views : 5517841