गौरीगंज में PDA मौर्य समाज की बैठक संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज़

गौरीगंज अमेठी। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, गौरीगंज में रविवार को PDA मौर्य समाज की बैठक एवं कार्यकर्ता बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री राम उदित यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में आंवला के सांसद नीरज मौर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव डॉ. अरशद अहमद ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद नीरज मौर्य ने मौर्य समाज एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने PDA की विचारधारा को मजबूत करने तथा समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर अपने अधिकार, सम्मान और सामाजिक भागीदारी के लिए संघर्ष करने पर जोर दिया।बैठक में मौर्य समाज की संगठन में भागीदारी को और मजबूत करने, पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आगामी समय में पूरी सक्रियता के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में जुटने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, मौर्य समाज के सम्मानित लोग एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया। 

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई