स्वच्छता पखवाड़ा के तहत निकाली स्वच्छता रैली

SHARE:

महोबा। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में उच्च माध्यमिक विद्यालय बमौरी कलां में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं के साथ मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक आयुष चौरासिया, धर्मेंद्र सेन और शिवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
इस दौरान विद्यालय परिसर से स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया गया। स्वयंसेवकों ने कहा कि स्वच्छता हमारे देश की पहचान है। घर, विद्यालय और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” और “स्वच्छता अपनाएं, स्वस्थ समाज बनाएं” का संदेश दिया गया।

Leave a Comment