अमेठी में नहर किनारे शव मिलने से मची सनसनी ll

SHARE:

अमेठी में नहर किनारे मिले शव की पहचान सोनारी कला गांव के अनुज सोनी के रूप में हुई है। शव पर कई जगह जले हुए दंग पाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सोनारी कला गांव के नहर किनारे शनिवार की शाम को ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा तो डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को देखते हुए स्थानीय थाना संग्रामपुर को सूचित कर दिया। संग्रामपुर पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए तत्काल घटना स्थल पहुंच गई। मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करनी में जुट गई।

थोड़ी ही देर में शव की पहचान अनुज सोनी (26) पुत्र शिव प्रसाद सोनी निवासी सोनरी कला गांव के रूप में हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर आ गए। परिजनों के अनुसार, अनुज अपने गांव के एक युवक के साथ सुबह घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा था। शव की पीठ पर कई जगह जले हुए का निशान मिला है। ऐसा लग रहा था जैसे तेजाब डालकर जलाया गया हो। परिजनों ने गांव के ही युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

देर शाम एसपी अमेठी सरवनन टी, एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ अमेठी के साथ घटनास्थल का मुआयना कर घटना के शीघ्र खुलासे का निर्देश दिया है।

 

Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment