प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में कर रही अनेकों कार्य- राज्यमंत्री

SHARE:

अमेठी। प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज तीसरे व अंतिम दिवस जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में विकास उत्सव/मेले का भव्य आयोजन किया गया। इसके साथ ही आज अंतिम दिवस को जनपद की सभी विधानसभाओं में तहसील स्तर पर तथा समस्त ब्लॉकों में भी विकास उत्सव/ मेले का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए भारी संख्या में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थीगणों को प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियां के बारे में जानकारी देने के साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया गया तथा सभी कार्यक्रमों में भारी संख्या में जन सामान्य की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं/उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी गई। इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर आयोजित विकास उत्सव मेले का शुभारंभ मा. राज्य मंत्री चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश श्री मयंकेश्वर शरण सिंह जी ने फीता काटकर किया। इस अवसर डीपीआरसी में विभिन्न विभागों तथा कृषि, उद्योग, जल जीवन मिशन, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास, खादी ग्रामोद्योग, पुलिस (मिशन शक्ति), एनआरएलएम, चिकित्सा, खाद्य सुरक्षा, बेसिक शिक्षा, बैंक, नगर पालिका और विद्युत विभाग द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टालों का मा. जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा जन सामान्य ने अवलोकन किया साथ ही इस उत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रभाव का अनुभव किया। वहीं स्टॉल के अवलोकन के दौरान मा. राज्य मंत्री जी ने बाल विकास के स्टॉल पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करने के साथ ही 6 माह के बच्चों को प्रथम बार अन्नप्राशन कराया। इसके उपरांत उन्होंने बारी-बारी से सभी स्टालों का अवलोकन किया। तदोपरांत मा. राज्य मंत्री जी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए जन आरोग्य मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद डीपीआरसी के हाल में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी निशा अनंत, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक व मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने मा. राज्य मंत्री जी एवं अन्य मा. जनप्रतिनिधियों को बुके देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर महाकुंभ 2025 तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्षों पर आधारित लघु फिल्म का एलईडी के माध्यम से प्रदर्शन किया गया जिसे उपस्थित मा. जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व जन सामान्य ने आत्मसात किया। इस अवसर पर मा. राज्य मंत्री जी ने उपस्थित जन सामान्य को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां को गिनाया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार ने अनेकों कार्य किए हैं जिससे आज महिलाएं अपने आप को सुरक्षित एवं सम्मानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में लिंगानुपात में बढ़ोतरी हुई है इसका मुख्य कारण भ्रूण हत्याओं पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है जिसके कारण प्रदेश में हजार व्यक्तियों पर 1020 महिलाएं हैं जिसमें शहरी क्षेत्र में 1000 पुरुषों पर 987 महिलाएं व ग्रामीण क्षेत्रों में 1000 पुरुषों पर 1037 महिलाएं हैं यह उपलब्धि अपने आप में बहुत बड़ी है। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है, निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है जिसके कारण निवेशक उत्तर प्रदेश में उद्योग स्थापित कर रहे हैं उत्तर प्रदेश में 47 लाख करोड़ के एमओयू हुए हैं जिसके सापेक्ष लगभग 15 लाख करोड़ के एमओयू धरातल पर उतर चुके हैं। इसके साथ ही मा. राज्य मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में अमेठी जनपद भी लगातार आगे बढ़ रहा है शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, विद्युत सेवाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर, लोक निर्माण आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हुए हैं। इस अवसर पर मा. राज्य मंत्री जी ने जिलाधिकारी से जनपद में उपयुक्त स्थान पर एक ऑडिटोरियम तथा नगर पालिका गौरीगंज अंतर्गत एक बड़ा पार्क बनवाए जाने की बात कही। इसके उपरांत मा. राज्य मंत्री जी ने स्वास्थ्य विभाग की पुस्तिका तथा प्रदेश सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियां पर आधारित विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मा. राज्य मंत्री जी ने आयुष्मान भारत योजना के 5 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड, उच्च शिक्षा विभाग के 10 छात्राओं को टैबलेट, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित पांच स्वयं सहायता समूहों को रुपए डेढ़ लाख का सीआईएफ फंड, दो विद्युत सखियों को डिवाइस का वितरण किया साथ ही आठ दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल व पेंशन प्रमाण पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम में सूचना/संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकारों व शिक्षा विभाग की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, डीसी मनरेगा शेर बहादुर, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला, बीएसए संजय तिवारी, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधांशु शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रामप्रसाद मिश्र, ब्लॉक प्रमुख तिलोई प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण व लाभार्थी गण तथा जन सामान्य उपस्थित रहे।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई