महोबा, अभिनय सिंह।
पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महोबा में अद्वितीय व्यक्तित्व की धनी राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा उनके जीवन पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता में अलशिफा ने प्रथम, उमा चौरसिया ने द्वितीय तथा रिचा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में शिक्षिकाएँ रोहिणी, रामप्यारी, उमा चौरसिया, नीलम सोनी, प्रियंका गुप्ता एवं वंदना शुक्ला शामिल रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या सरगम खरे ने राजमाता अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, “राजमाता अहिल्याबाई ने समाज के हर वर्ग को समान अवसर देने का कार्य किया। उन्होंने बद्रीनाथ, रामेश्वरम, द्वारका, पुरी और काशी विश्वनाथ जैसे तीर्थ स्थलों का पुनरुद्धार कराया। महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय, तालाब, बावड़ी व विश्रामगृहों का निर्माण कराया। उन्होंने विधवाओं के लिए पेंशन योजना चलाई और 500 महिलाओं की सैनिक टुकड़ी गठित कर नारीशक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।” कार्यक्रम में छात्राओं ने राजमाता के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
— अभिनय सिंह
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





