युवा संसद में रवि प्रताप सिंह ने मारी बाजी, अंशुल और सुमित भी रहे अव्वल
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कबरई में हुई प्रतियोगिता, उत्तर प्रदेश विधानसभा में करेंगे महोबा का प्रतिनिधित्
महोबा। मेरा युवा भारत (MY Bharat), महोबा के तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कबरई में विकसित भारत युवा संसद-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में रवि प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी, जबकि अंशुल तिवारी द्वितीय और सुमित मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे।
तीनों विजेता आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश विधानसभा में महोबा जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुलभ सक्सेना एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ का संदेश देते हुए युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने निर्धारित विषयों पर तीन-तीन मिनट में अपने विचार रखे। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के बाद प्रथम तीन स्थानों के लिए विजेताओं का चयन किया गया। विजेताओं को मोमेंटो एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त न्यायाधीश महिपत वर्मा, बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय के प्रवक्ता विश्वनाथ सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कबरई की सहायक शिक्षिका सुप्रिया चतुर्वेदी एवं युवा नेता रज्जुल मिश्रा शामिल रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया ने की। इस दौरान समाजसेवी केपी सिंह, हरिमाधव मिश्र और मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक धर्मेंद्र सेन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संदीप चंदेल ने किया।






Total Users : 1213533
Total views : 5522341