जनजातीय गौरव दिवस पर युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, रवि ठाकुर रहे प्रथम भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मेरा युवा भारत ने आयोजित किया भव्य कार्यक्रम

SHARE:

जनजातीय गौरव दिवस पर युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, रवि ठाकुर रहे प्रथम
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मेरा युवा भारत ने आयोजित किया भव्य कार्यक्र
चरखारी (महोबा)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी में रविवार को मेरा युवा भारत, महोबा के तत्वावधान में जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक डॉ. ओम शंकर श्रीवास्तव ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन तथा जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और उत्थान में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी सुशील करौलिया ने की। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा जनजातीय नायकों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणामों में रवि ठाकुर ने प्रथम, संजय पांचाल ने द्वितीय तथा सूर्य प्रताप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और जनजातीय गौरव के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान युवाओं ने जनजातीय महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई