अमेठी। 27 वीं दूल्हा राय क्रिकेट प्रतियोगिता, भादर में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुभम सिंह अपने साथियों के साथ उपस्थित हुए। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष संग्रामपुर बृजेश मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष लोहा सिंह, गौरीगंज ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धार्थ शुक्ला, बड़े भाई कैलाश मिश्रा, अमित तिवारी, रवि मौर्य, रोहित दुबे, मोहित सिंह, ललित यादव सहित अनेक साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।हर जगह यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि क्रिकेट मैच आपस में लोगों को जोड़ने का काम करता है और गांव-मोहल्लों के छुपे हुए हुनर को बड़े प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने का कार्य भादर दूल्हा राय क्रिकेट प्रतियोगिता करती है। भादर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनका मनोबल बढ़ाया। शुभम सिंह ने यह भी कहा कि जहां भी मेरी आवश्यकता पड़ेगी, मैं दूल्हा राय असलदेव के वीर सपूतों और वीर जवानों के लिए हर समय उपस्थित रहने के लिए तत्पर हूँ।






Total Users : 1212374
Total views : 5520558