रत्नेश उपाध्याय अम्बेडकरनगर ।
जनपद के सम्मनपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। क्षेत्र में कई ऐसे क्लीनिक और नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं, जो बिना किसी वैध पंजीकरण और चिकित्सा मानकों के कार्य कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि ये अवैध केंद्र न सिर्फ इलाज कर रहे हैं, बल्कि कुछ स्थानों पर निजी आवासों में ही गर्भपात जैसे संवेदनशील कार्य भी धड़ल्ले से किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रसव केंद्र के नाम पर चल रहे इन स्थानों पर गर्भपात का अवैध धंधा संचालित हो रहा है, जहां अप्रशिक्षित लोग महिलाओं का इलाज कर रहे हैं। न तो इनके पास प्रशिक्षित स्टाफ है, न ही किसी प्रकार की मेडिकल सुविधा। इसके चलते कई बार मरीजों को गंभीर जटिलताओं का सामना करना पड़ता है, और कुछ मामलों में तो जान जाने की नौबत तक आ चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सब कुछ स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। संबंधित अधिकारियों को इन गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे अवैध कारोबारियों के हौसले और बुलंद हो गए हैं।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212325
Total views : 5520473