वरिष्ठ पत्रकार बचुली मिश्रा की पत्नी का निधन, तेरहवीं संस्कार में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

SHARE:

रत्नेश उपाध्याय अम्बेडकरनगर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार बचुली मिश्रा की पत्नी उर्मिला देवी का निधन 9 जून 2025 को हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार उसी दिन गमगीन माहौल में परिजनों और शुभचिंतकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। 21 जून 2025 को उनका तेरहवीं संस्कार उनके पैतृक आवास पर आयोजित किया गया, जिसमें जनपद भर से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। पत्रकार जगत, राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित आमजन ने भी पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय उर्मिला देवी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके सरल, मिलनसार और सेवा भावी स्वभाव को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उर्मिला देवी न केवल अपने परिवार की मजबूती थीं, बल्कि समाज में भी उनकी सादगी और सहयोग की भावना के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु, रिश्तेदार व शुभचिंतक मौजूद रहे, जिन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment