राजकुमार प्रसाद : हुगली :-
हुगली जिला सूचना एवं संस्कृति विभाग के कार्यक्रम में विद्रोही कवि नजरुल इस्लाम की 127वीं जयंती सम्मान के साथ मनाई गई। बारिश के बावजूद हुगली चुचुरा सहित जिले के विभिन्न हिस्सों से 22 सांस्कृतिक समूह चुचुरा रवींद्र भवन में नजरुल की जयंती की सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अध्यक्ष रंजन धारा ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने काजी नजरूल इस्लाम के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला मजिस्ट्रेट मुक्ता आर्य ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट तरुण भट्टाचार्य, प्राचार्य एवं संरक्षक सुबीर मुखर्जी, नगरपालिका प्रमुख अमित रॉय, सूचना अधिकारी प्रदीप्त आचार्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212329
Total views : 5520478