सहारा जीवन न्यूज़ सुल्तानपुर
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में नाबालिग बच्चों के लिए “साथी टीम” आधार कार्ड बनवाने में मदद करेगी।प्राधिकरण ने इसके लिए जिला प्रोबेशन, स्वास्थ्य विभाग ,पुलिस विभाग, राजस्व टीम के साथ साथ पैनल लॉयर, पैरालीगल वालेंटियर्स को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी सौंपी है। “साथी अभियान दस्तावेज” (आधार के लिए सर्वेक्षण, पता लगाना एवं समग्र समावेश तक पहुंच)” का शुभारंभ किया गया है।आज जिला एवं सत्र न्यायालय के मीटिंग हाल में साथी अभियान दस्तावेज के उद्देश्य आधार नामांकन, विधिक सहायता और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर पूरे देश के साथ साथ सुल्तानपुर/अमेठी में निराश्रित बच्चों की पहचान करने और उन्हें सहायता प्रदान करने पर चर्चा हुई ।विभिन्न विभागों के संयुक्त बैठक में “नाल्सा” के निर्देशन में यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी बच्चा विधिक पहचान या अधिकारों एवं हकों तक पहुंच के बिना न रह जाए।प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बैठक में साथी अभियान के सफलता के लिए जनपद सुलतानपुर में “साथी समिति” का गठन किया गया है।उन्होंने बताया कि साथी समिति का काम यूआईडीएआई से संपर्क कर ऐसे बच्चों का आधार कार्ड बनवाया जाएगा जिनकी उम्र 18 साल से कम है ।ऐसे बच्चों का चिन्हीकरण होने के बाद उनका आधार कार्ड आगामी पांच अगस्त के पहले पहले बनने की प्रक्रिया चलेगी ।जिला प्रोबेशन अधिकारी वीपी वर्मा ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य)की भी जानकारी दी तथा कहा कि स्वास्थ्य ,शिक्षा ,भरण पोषण के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। मुख्यमंत्री रानी लक्ष्मीबाई योजना के अंतर्गत जिले भर की तकरीबन 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो-दो बार कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम किया गया है तथा बच्ची के जन्म पर पौधे भी लगाए गए ।मुख्य चिकित्सा अधिकारी भारत भीषण ने कहा कि ऐसे बच्चे जो जिला कारागार में अपनी मां के साथ बंद है ऐसे बच्चों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना के तहत तीन बच्चों की बीमारी के साथ-साथ ऑपरेशन भी कराए गए हैं ।वहीं तहसीलदार सदर हृदयराम तिवारी ने बताया कि आवेदन पत्र पर बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए मौके पर जाकर राजस्व की टीम सत्यापन करती हैं ।करीब करीब प्रत्येक प्रकार के प्रमाण पत्र के लिए नियमों का कड़ाई से पालन किया जाता है।तहसीलदार ने बताया कि जन्म प्रमाण-पत्र के लिए ग्राम के मुखिया के साथ-साथ प्रारूप पर आशा बहू की भी रिपोर्ट लगने लगी है।नामिका अधिवक्ता अमित कुमार पांडेय ने राजस्व कर्मचारियों से भी तालमेल के साथ-साथ पात्रों की मदद करने के लिए सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि कागजी खानापूर्ति के चलते कई लोग योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं जिस पर ध्यान देने की जरूरत है।
इस मौके पर नायब तहसीलदार कादीपुर अनिल कुमार सिंह ,तहसीलदार लंभुआ अरविंद तिवारी ,तहसीलदार जयसिंहपुर मयंक मिश्रा, नायब तहसीलदार मुसाफिरखाना बबीता मिश्रा,एडी/ओएस जटाशंकर यादव,पैनल लायर संगम राय,आशुतोष त्रिपाठी,वरुण रतन मौर्य,पीएलवी योगेश कुमार यादव, विपिन सिंह, कृष्ण कुमार उपाध्याय, सर्वेश सिंह,सोनी गुप्ता,साहिल, आशु सिंह समेत कई रहे।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





