लखनऊ, आशियाना।
इंडियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित ‘बृज की रसोई’ एक बार फिर मानवता की जीवंत मिसाल बनकर सामने आई। हर रविवार की तरह इस रविवार को भी आशियाना क्षेत्र में चिन्हित स्थानों पर जरूरतमंदों, श्रमिकों, निराश्रितों, दिव्यांगों और बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक पौष्टिक भोजन वितरित किया गया।
इस सेवा अभियान का नेतृत्व संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने किया। उन्होंने न केवल भोजन वितरण की निगरानी की बल्कि स्वयं भी सेवा में सहभागी बने। इस दौरान दाल-चावल का स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक भोजन करीब 1170 लाभार्थियों को परोसा गया, जिससे उनके चेहरों पर संतोष और मुस्कान देखने को मिली।
मीडिया प्रभारी दीपक भुटियानी ने बताया कि संस्था के स्वयंसेवक पूरे मनोयोग से इस अभियान को सफल बना रहे हैं। बृज की रसोई का उद्देश्य केवल भूख मिटाना नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद को गरिमा के साथ भरपेट भोजन उपलब्ध कराना है।

मुकेश कनौजिया ने कहा कि समाज के हर तबके को साथ लेकर चलना ही सच्ची सेवा है। वहीं, दिनेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि कई राहगीरों ने भोजन पाकर आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के प्रयास इंसानियत में विश्वास लौटाते हैं।
इस अवसर पर दीपक भुटियानी, संजय श्रीवास्तव, सूरज पाण्डेय, नबल सिंह समेत अनेक स्वयंसेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर विपिन शर्मा ने सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं समाजसेवियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए इस सेवा को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
‘बृज की रसोई’ सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि समाज में करुणा, सेवा और सहयोग का प्रतीक बन चुकी है।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper







Total Users : 1210549
Total views : 5516928