सहारा जीवन न्यूज़
समस्तीपुर, रोसड़ा। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर मुशाय नायक सीता देवी एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में समस्तीपुर जिला के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामय समारोह में पटना की प्रतिभाशाली संगीत शिक्षिका को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे पटना जिला के शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है।उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुरुथौल, फुलवारी शरीफ, पटना में पदस्थापित संगीत शिक्षिका डॉ. भवानी शारदे को शिक्षा एवं संगीत के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट, अतुलनीय एवं सराहनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। डॉ. भवानी शारदे ने संगीत शिक्षा के माध्यम से बच्चों में संस्कार, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का भाव जगाने का जो कार्य किया है, वह वाकई काबिले-तारीफ है।डॉ. भवानी शारदे को यह प्रतिष्ठित सम्मान *समस्तीपुर जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती नीलम साहनी जी के कर-कमलों* द्वारा शॉल, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर प्रदान किया गया।यह समारोह कई महान विभूतियों की उपस्थिति से और भी गरिमामय हो गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय नेताओं एवं अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री, भारत सरकार डॉ. राजभूषण चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता होते हैं।विशिष्ट अतिथियों में बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ,बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. तरुण कुमार ,निदेशक, उच्च शिक्षा विभाग, बिहार सरकार, पटना प्रो. डॉ. एन. के. अग्रवाल ,बिहार विधान सभा, रोसड़ा के प्रतिनिधि बीरेंद्र कुमार,बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, पटना के सदस्य सायण कुणाल और पूर्व सदस्य, बिहार विधान परिषद, पटना सुमन महासेठ उपस्थित रहे।सभी अतिथियों ने मुशाय नायक सीता देवी एजुकेशनल ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है। ये सभी महान विभूतियां इस शिक्षक सम्मान समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया और शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. भवानी शारदे ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए गर्व का क्षण है। यह सम्मान मैं अपने विद्यालय परिवार उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कुरुथौल, अपने माता-पिता, अपने गुरुओं और अपने सभी छात्र-छात्राओं को समर्पित करती हूँ। इस सम्मान से मुझे संगीत शिक्षा के क्षेत्र में और भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। मैं मुशाय नायक सीता देवी एजुकेशनल ट्रस्ट और सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।”उनके इस सम्मान पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।






Total Users : 1211242
Total views : 5517841