वीर ओंकार सिंह मेमोरियल ट्रस्ट ने शीतलहर में हजारों जरूरतमंदों को बांटे कंबल, समाजसेवा का दिया संदेश

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज

अमेठी। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप के बीच वीर ओंकार सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से एक व्यापक समाजसेवी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के हजारों वृद्ध, निर्धन, असहाय, विधवा एवं दिव्यांग व्यक्तियों को कंबल वितरित कर उन्हें ठंड से राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थियों के साथ-साथ सामाजिक, प्रशासनिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम विश्व युद्ध में वीरगति को प्राप्त शहीद वीर ओंकार सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आदर्श शिवा दुबे, नायब तहसीलदार नम्रता मिश्रा तथा सेवानिवृत्त वन क्षेत्राधिकारी शिवशंकर सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने शहीद वीर ओंकार सिंह के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ट्रस्ट अध्यक्ष अभीष्ट विक्रम सिंह, अधिवक्ता उच्च न्यायालय लखनऊ ने कहा कि प्रथम विश्व युद्ध में देश की रक्षा करते हुए वीर ओंकार सिंह ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के उद्देश्य से उनके परिवार द्वारा कई वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। इसी भावना के साथ इस वर्ष भी जनपद के चयनित वृद्ध, निर्धन, असहाय, विधवा एवं दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए गए हैं, ताकि ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कंबल पाकर प्रसन्न नजर आए लाभार्थियों से संवाद किया और उनके हालचाल भी जाने। जरूरतमंदों ने ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे मानवता के प्रति सच्ची सेवा बताया।इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक लल्लन सिंह, सचिव अनुराग श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विक्रांत सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, कांग्रेस नेता सुनील सिंह, देवेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, पवन दुबे, राजकुमार पाठक, नंदलाल मिश्रा, भोला मिश्रा, चंद्रभान सिंह, दीपक सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई