सहारा जीवन न्यूज 
खाद की किल्ल्त पर AAP ने किया जयसिंहपुर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन
जयसिंहपुर/ सुल्तानपुर। जनपद में खाद की भारी किल्लत के कारण किसानों को घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल पा रही है। यह सरकार की घोर नाकामी और किसानों के साथ किया जा रहा अन्याय है। इसी गंभीर मुद्दे पर आम आदमी पार्टी शनिवार को जयसिंहपुर तहसील मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।आप यूपी मुख्य प्रवक्ता व जयसिंहपुर विधानसभा संगठन प्रभारी वंशराज दुबे ने इस मौके पर कहा कि योगी सरकार की लापरवाही ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेती का मौसम चल रहा है और किसानों को खाद उपलब्ध न कराना सीधे-सीधे उनकी आजीविका पर हमला है। यह प्रदेशव्यापी आंदोलन सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह जी के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालय पर किया गया । वंशराज दुबे ने कहा कि यह शर्मनाक है कि किसान अपनी ही धरती पर अन्न उपजाने के लिए बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं। प्रदेश सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों की जेब भरने में लगी है, जबकि अन्नदाता दर-दर भटकने को मजबूर है।उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी की मांग है किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए,खाद वितरण में भारी भ्रष्टाचार और कालीबाज़ारी खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित हो दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो खेती का मौसम चल रहा है, लेकिन खाद की कमी से बोआई बाधित किसानों को राहत देने के लिए विशेष सहायता पैकेज घोषित किया जाए ।योगी सरकार केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुँचा रही है, किसानों को प्राथमिकता देकर अन्नदाता के हितों की रक्षा की जाए।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी बृजेश सिंह, धर्मराज सिंह, दिलीप यादव, राकेश सिंह, कुलदीप यादव, रौनक़, पुष्पेंद्र सिंह, साहिल, बृजेश यादव समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहें!





