विकास भारती सहारा जीवन न्यूज़
महमूदाबाद सीतापुर विकास खंड महमूदाबाद इलाके की ग्राम पंचायत सिहारुखेड़ा में शारदा सहायक नहर पर लखनीपुर मोड़ के पास एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया,जिसके मुख्य अतिथि महमूदाबाद तहसील के उपजिलाधिकारी श्री बी .के सिंह और नायाब तहसीदार के द्वारा वृक्ष रोपण किया गया।इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनीता देवी सिहारुखेड़ा की अगुवाई में कराया गया।क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री विक्रम जीत सिंह ,उप क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री सन्तोष कुमार वर्मा
वन दरोगा श्री अरविंद कुमार यादव, राजनाथ यादव, निकिता वर्मा वनरक्षक प्रिया गुप्ता व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।एस डी एम ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष लगाकर उसकी परवरिश का दायित्व निभाना चाहिए क्योंकि पेड़ लगाना ही महत्वपूर्ण नहीं है। बल्कि उसकी देखभाल कर उसकी परवरिश करना और भी महत्वपूर्ण है । छायादार और फलदार वृक्षों का रोपण करें क्योंकि वृक्ष लगाना सभी धर्म में सबसे बड़ा पूर्ण का कार्य माना गया है वृक्षारोपण से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष बहुत सारे लाभ हैं,। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पीपल,आवंला,अमरुद,अनार, नीबू आदि के पौधों का रोपण किया और उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पहल शुरू की है एक पेड़ मां के नाम यह काफी अच्छी पहल है पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण काफी जरूरी है आज पर्यावरण में ऑक्सीजन का संतुलन लगातार गिर रहा है वातावरण में लगातार बढ़ रहे तापमान को अनुपात में लाने के लिए वृक्षारोपण एक बेहतर विकल्प है अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





