विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान की प्रथम साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज़ सुलतानपुर- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 भारत भूषण व परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) अशोक सिंह की उपस्थिति में विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान की प्रथम साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान के सम्बन्ध में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। उक्त बैठक में सभी मुख्य विभाग जैसे- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग/ग्राम विकास विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग (आई0सी0डी0एस0) शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग आदि से सम्बन्धित जनपद व ब्लाक स्तर पर माइक्रोप्लान, आशा/एएनएम प्रशिक्षण, शुकर पालकों में अवेयरनेस, मच्छरजनित स्थानों पर छिड़काव आदि के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि ब्लाकवार आशा व एएनएम प्रशिक्षण कार्यक्रम कम से कम तीन बार अवश्य कराये जायें, जिससे सभी आशा व एएनएम का प्रशिक्षण हो सके। उन्होंने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों/मच्छरजनित क्षेत्रों में निरोधात्मक कार्यवाही हेतु पंचायती राज विभाग एवं नगर विकास विभाग को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार पशु पालन विभाग को सभी विकास खण्डों में शुकर पालकों का संवेदीकरण सावधानी पूर्वक कराने के निर्देश दिये गये।

स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत डब्ल्यूएचओ व यूनिसेफ के प्रतिनिधियों द्वारा सर्वे के दौरान कुछ शौंचालयों के बन्द होने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। इस सम्बन्ध में पीडी (डीआरडीए) अशोक सिंह द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि ऐसे शौंचालयों का चिन्हीकरण कर उसकी सूची उपलब्ध करा दें, जिससे कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि संचारी रोग अभियान के तहत ब्लाक स्तर पर किसी भी प्रकार की समस्या के लिये ससमय सूचनाओं से अवगत करा दिया जाय, जिससे बीडीओ स्तर से कार्यवाही सुनिश्चित करायी जा सके।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई