रत्नेश उपाध्याय अम्बेडकरनगर ।
बसखारी बाजार में सोमवार को विश्व हिंदू महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और हिन्दू समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन दुबे ने की, जबकि संचालन महासंघ के वरिष्ठ सदस्य मेवालाल पासवान ने किया। इस अवसर पर पवन दुबे ने बताया कि संगठन का पुनर्गठन प्रदेश स्तर पर किया गया है और अब जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया और आगामी रणनीतियों पर सुझाव मांगे। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास मोदनवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दू समाज को मजबूत बनाने के लिए धार्मिक त्योहारों की गरिमा बनाए रखना, लव-जिहाद जैसी सामाजिक चुनौतियों से निपटना, मठ-मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए।बैठक में शामिल प्रमुख कार्यकर्ता दिनेश पासवान, रमेश कुमार, लालमन, धीरज गुप्ता, बालगोविंद मौर्य, दिनेश गौड़, भोला सोनी, गुड्डू यादव, अवधेश, मुनीलाल, विक्की, राकेश यादव, लम्बू विश्वकर्मा, लालसा गौतम सहित अनेक कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने आगामी आयोजनों और जनजागरूकता अभियानों को लेकर भी रणनीति बनाई। संगठन ने साफ किया कि वह सामाजिक मुद्दों पर निरंतर सक्रिय रहेगा और हिन्दू समाज के हित में कार्य करता रहेगा।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





