नव्या ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण

SHARE:

रत्नेश उपाध्याय अम्बेडकरनगर । जिले के विकास खण्ड रामनगर के ग्राम पंचायत चहोड़ा शाहपुर में नव्या ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष नीरज मौर्य और उनके सहयोगियों ने पवित्र सरयू तट पर वृक्षारोपण का कार्य किया। यह आयोजन क्षेत्र पंचायत सदस्य अमन कुमार के 25वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर किया गया । इस दौरान नव्या ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष नीरज मौर्य ने कहा कि पेड़ लगाना आवश्यक है क्योंकि वे ऑक्सीजन छोड़ते हैं और वायु की गुणवत्ता में सुधार करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर एक-एक वृक्षारोपण का कार्य अवश्य कराया जाना चाहिए ताकि पर्यावरण स्वच्छ बना रहे। क्षेत्र पंचायत सदस्य अमन कुमार ने कहा कि हमारे दैनिक जीवन में ऑक्सीजन का बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसी परिस्थिति में हम नवयुवकों को आगे आकर वृक्ष बचाओ वृक्ष लगाओ अभियान के रूप में कार्य करने की जरूरत है।इस कार्यक्रम में पत्रकार सुनील गौंड, महंत राकेश गिरी और अन्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से लोग उपस्थित रहे।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई