प्रतापगढ़, अशोक मिश्रा
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के दीवानगंज बाजार, सांगीपुर में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर में एक साथ चुनाव कराए जाने की आवश्यकता और उसके लाभों पर जनचेतना फैलाना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री विजय मिश्रा ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि एक साथ चुनाव होने से देश की आर्थिक और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक सशक्त होगी। उन्होंने इस विचार को राष्ट्रहित में बताते हुए लोगों को इसके समर्थन के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री श्री पवन वर्मा ने भी अपने विचार रखे और बताया कि बार-बार चुनाव होने से देश की विकास प्रक्रिया बाधित होती है, इसलिए एक साथ चुनाव आवश्यक हैं।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री श्री विपुल मिश्रा ने किया जबकि आयोजन मंडल संयोजक की भूमिका श्री आलोक मिश्रा ने निभाई।
इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष श्री नाथ पासी, मंडल महामंत्री श्री वीरेंद्र सिंह एवं श्री जितेंद्र वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष श्री हनुमान गिरी, राम सजीवन वर्मा, छोटे लाल वर्मा, रामकृष्ण मिश्रा नन्हें नगरहा आदि सम्मिलित थे।
इस संगोष्ठी ने क्षेत्र में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर सकारात्मक संदेश प्रसारित किया और लोगों में जागरूकता का संचार किया।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





