“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को मिली नई उड़ान, रायबरेली डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने बेटी के नाम पर किया पौधरोपण

SHARE:

रायबरेली रिपोर्ट: के.के. सिंह / राकेशद्विवेदीरायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” को और मजबूती प्रदान करते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) सौम्यशील सिंह ने एक अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपनी बिटिया “श्री” के नाम से विकासखंड हरचंदपुर के ग्राम जोहवासरकी स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में “श्री वन” के नाम से 100 पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी नितिन साहू, ग्राम प्रधान, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने इस प्रयास की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस कदम को प्रेरणास्रोत बताया।

डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने कहा कि, “हर व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। यदि हम एक पेड़ अपनी माँ या बेटी के नाम पर लगाएं, तो न केवल प्रकृति को समर्पित एक श्रद्धांजलि होगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिलेगा।”

गांव में बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता फैलाने हेतु शिक्षकों ने भी इस अभियान को शिक्षा का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। यह पहल केवल पौधरोपण नहीं, बल्कि समाज को प्रकृति से जोड़ने का संदेश है।

 

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई