24 घंटे में दो लूट करने वाला गैंग गिरफ्तार, 10 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

SHARE:

लखीमपुर खीरी | मोहम्मद असलम लखीमपुर खीरी में बाइक और स्कूटी से ओवरटेक कर देते थे वारदात को अंजाम

लखीमपुर खीरी। जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 24 घंटे में दो लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गैंग के 10 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाइक और स्कूटी से ओवरटेक कर राहगीरों को रोकते थे और लूटपाट करते थे।

पहली घटना:

12 जून की रात करीब ढाई बजे, सीतापुर निवासी अजय कुमार और उनके साथी दीपक हरिद्वार से लौट रहे थे। तभी धोबहा गांव के पास बदमाशों ने उन्हें घेरकर मारपीट की और मोबाइल, बैग, आधार कार्ड व ₹8,500 नकद लूट लिए।

दूसरी घटना:

अगले दिन 13 जून को दोपहर एक बजे थाना नीमगांव क्षेत्र के मुकरहटा गांव में बदमाशों ने रफीक नामक युवक की बाइक रोककर उससे मोबाइल, पर्स और नकदी लूट ली।

गिरफ्तारी और बरामदगी:

सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने बाइक व स्कूटी नंबरों की मदद से जांच की और रविवार को सभी आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में शामिल हैं:

विशाल गौतम, विवेक वाल्मीकि, दीपक गौतम, अतुल शुक्ला, रवि, शैलेश कुमार, कुबेर वर्मा, राजा उर्फ सचित्र सिंह, अर्जित वर्मा और शेखर।

बरामद सामान:

लूटे गए मोबाइल और नकदी

दो बाइक और एक स्कूटी

कुल ₹5,000 नकद

पुलिस ने मामले में चोरी की धाराएं हटाकर डकैती की धाराओं में चालान कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

 

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई