लहरपुर ब्लॉक परिसर में आयोजित हुई भाजपा की “विकसित भारत संकल्प यात्रा” बैठक

SHARE:

लहरपुर, सीतापुर | विकास भारती भारतीय जनता पार्टी की ओर से चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लहरपुर ब्लॉक परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने की। बैठक में उन्होंने भाजपा सरकार के बीते 11 वर्षों के कार्यकाल को “बेमिसाल” बताते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुफ्त अनाज योजना जैसी अनेक योजनाएं आमजन तक पहुंचाकर उन्हें सशक्त बनाया है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति खराब रहती थी, लेकिन अब पक्की और सुगम सड़कें विकास की पहचान बन चुकी हैं।

बैठक में उपस्थित अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों में लहरपुर ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख परमेश्वर भार्गव, भाजपा जिला मंत्री उदित बाजपेई, मंडल अध्यक्ष रेनू वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष तुमुल श्रीवास्तव, उत्तम वर्मा, ईश्वर चंद्र, विद्यासागर अवस्थी, निमौची प्रधान अमरीश वर्मा, पतवारा प्रधान रामलाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला गुप्ता, सेक्टर सदस्य गजराज सिंह, राकेश नाथ सिंह, रमेश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

बैठक में सभी ने एक स्वर में सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई