बस्ती जनपद की सनसनीखेज़ घटना: उमरा चौराहे के पास झाड़ियों में मिला जला हुआ अज्ञात शव

SHARE:

गौरव सिंह | बस्ती जनपद, बांसी मार्ग   बस्ती जनपद के बांसी मार्ग स्थित उमरा चौराहे के पास उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने झाड़ियों के बीच एक अज्ञात शव को पड़ा हुआ देखा। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह घटना 2 से 3 दिन पुरानी है। शव की स्थिति अत्यंत भयावह थी — वह आंशिक रूप से जला हुआ था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत हो रहा है कि शव को जानबूझकर जलाया गया है ताकि मृतक की पहचान छिपाई जा सके।

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है। मौके से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज भी बरामद नहीं हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने मामले की गहराई से जांच के आदेश दिए हैं और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

🔶 पुलिस की अपील: यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो, तो कृपया तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई