बाराबंकी।
9 वर्ष 2025 की यूजी नीट परीक्षा में बाराबंकी जनपद की बेटी प्रियांशू वर्मा ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया कैटेगरी रैंक 8959 प्राप्त की है। यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि जिले और विद्यालय के लिए भी सम्मान की बात है।
प्रियांशू वर्मा, श्री साईं इंटर कॉलेज, जैदपुर की छात्रा हैं। इससे पहले भी वर्ष 2017 में हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में उन्होंने प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।
प्रियांशू के पिता, मुंशी लाल वर्मा, ताड़पुरवा के निवासी हैं और एक साधारण किसान हैं। अपनी बेटी की इस सफलता पर उन्होंने हर्ष व्यक्त किया और भगवान का आभार जताया। कॉलेज के डायरेक्टर डी.के. वर्मा ने प्रियांशू को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
संपर्क: 📞 7275258705, 9838548705
🌐 www.saharajeevan.com
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





