कटेहरी में आयोजित शिविर में 42 दिव्यांगजनों को वितरित किए गए सहायक उपकरण

SHARE:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: रत्नेश उपाध्याय)अंबेडकरनगर जनपद के विकास खंड कटेहरी में शुक्रवार को दिव्यांगजनों के लिए सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 42 लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन और बैशाखी जैसे सहायक उपकरण वितरित किए गए।

इस शिविर का आयोजन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO), कानपुर द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को सशक्त बनाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार वर्मा और प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह ने की। इस अवसर पर परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा यादव तथा खंड विकास अधिकारी हौसला प्रसाद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रभारी सहायक विकास अधिकारी शिवेश त्रिपाठी ने लाभार्थियों के दस्तावेजों का पूर्ण सत्यापन कर वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा, “सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे शिविर उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर देते हैं।”

इस शिविर के माध्यम से न केवल सहायक उपकरण प्रदान किए गए, बल्कि दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास और स्वावलंबन की भावना को भी प्रोत्साहित किया गया।

 

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई