ग्यारह वर्षों की विफलताओं पर पीएम मोदी देश से मांगे माफी: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी का बड़ा बयान

SHARE:

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता व कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल को देश के लिए निराशाजनक और राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के लिए घातक करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना करने की मांग की है।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि विदेश नीति, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा नीति और विकास से जुड़ी योजनाएं पूरी तरह विफल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी इन 11 वर्षों में एक भी ऐसी परियोजना शुरू कर न सके जिसे उन्होंने स्वयं पूरा किया हो।

“आत्ममुग्ध नेतृत्व, संवैधानिक संस्थाओं पर आघात”

कांग्रेस नेता ने भाजपा के विकास के दावों को खोखला बताते हुए कहा कि यह कार्यकाल संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और संविधान बदलने की खतरनाक कोशिशों से भरा रहा है। उन्होंने नोटबंदी, महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये को आर्थिक असफलताओं के प्रमुख उदाहरण बताया।

“असफल विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान”

प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार की विदेश नीति को देश के इतिहास की सबसे अपरिपक्व विदेश नीति बताते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद अमेरिका के दबाव में सीजफायर की घोषणा करना भारत की कूटनीतिक कमजोरी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नेपाल जैसे पड़ोसी देशों का भारत के पक्ष में न खड़ा होना भी गंभीर चिंता का विषय है।

“चीन और बांग्लादेश पर भी साधा निशाना”

उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री मोदी चीन के सामने हमेशा चुप क्यों हो जाते हैं, जबकि चीन बार-बार भारतीय नक्शों से छेड़छाड़ करता है। साथ ही, बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों पर भी मोदी सरकार की चुप्पी को लेकर तीखी आलोचना की।

“मणिपुर की हिंसा पर केंद्र सरकार विफल”

मणिपुर की स्थिति को लेकर तिवारी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार आंतरिक सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम रही है और राष्ट्रपति शासन के बावजूद वहां जारी हिंसा गृहमंत्री अमित शाह के “बड़बोलेपन” को उजागर करती है।

“2014 और 2025 की तुलना करें तो खुद सामने आ जाएगी सच्चाई”

प्रमोद तिवारी ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों, बेरोजगारी और गरीबी के आंकड़ों को यदि वर्ष 2014 और 2025 में तुलना करके बताया जाए, तो मोदी सरकार की नाकामी स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को आत्ममुग्धता छोड़कर सच्चाई का सामना करना चाहिए।

“बीजेपी को पीएम से माफी मंगवानी चाहिए”

उन्होंने कहा कि भाजपा को चाहिए कि वह खोखली उपलब्धियों का प्रचार करने के बजाय, देश की जनता से क्षमा मांगने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को सलाह दे। उनका यह बयान कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के माध्यम से मंगलवार को जारी किया गया।#PramodTiwari #PMModi #Congress #ModiGovernment #ForeignPolicy #EconomicCrisis #ManipurViolence #OppositionVoice #IndianPolitics #BJP

 

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई