रिपोर्ट: संजय लाल | सहारा जीवन न्यूज़ |
गिरिडीह, : कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने रविवार देर शाम को नई दिल्ली स्थित 10, राजाजी मार्ग पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह से झारखंड में कांग्रेस संगठन की स्थिति और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही पूर्व सांसद स्वर्गीय तिलकधारी सिंह के निधन को लेकर भी संवेदना व्यक्त करते हुए उनसे संबंधित जानकारी प्राप्त की।
धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि खड़गे जी ने झारखंड में मौजूदा सरकार के कार्यों पर भी चर्चा की और स्थानीय स्तर पर पार्टी की पकड़ को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
यह मुलाकात पार्टी के आगामी रणनीतिक तैयारियों और क्षेत्रीय संगठनात्मक मजबूती के लिहाज़ से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





