जेष्ठ माह के चौथे मंगलवार पर नगर पालिका परिषद ने किया भंडारे का आयोजन

SHARE:

प्रेमचंद श्रीवास्तव। सहारा जीवन न्यूज़ सुल्तानपुर- जेष्ठ माह के चौथे मंगलवार को लोगों की आस्था उमड़ी दिखाई दी , नगर के विभिन्न जगहों पर शरबत से लेकर पूड़ी सब्जी तमाम तरह के प्रसाद भक्तों में बांटा गया , भंडारे में प्रसाद पाने के लिए उमड़े भक्तों में श्रद्धा भाव देखने को मिला *इसी क्रम में नगर पालिका परिषद द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया , जिसमें पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल द्वारा हनुमान जी की प्रतिमा पर विधि विधान से पूजन अर्चन कर भंडारे का शुभारंभ किया गया*, इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस माह में भगवान श्री राम और हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी, इस लिए इस माह के हर मंगलवार को बड़ा मंगलवार और बुढ़वा मंगलवार धूम धाम से मनाया जाता है , उन्होंने आगे यह भी कहा कि हमें जेष्ठ माह के हर मंगलवार को बड़े धूम धाम से मनाना चाहिए , और हर भक्त को इस बड़े मंगलवार के आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए , *उन्होंने आगे यह भी कहा कि यह भगवान कुश की धरती है , धोपाप घाट , बिजेथुआ महावीरन , सीता कुंड घाट जैसे तीर्थ स्थान जो आस्था का धाम है*, इस अवसर पर रमेश सिंह टिन्नू, , भइया दीप सिंह , संदीप गुप्ता , अफजल अंसारी, अरुण मिश्रा , सुधीर तिवारी,मो0 आरिफ सहित दर्जनों सभासद ईओ नगर पालिका लाल चंद्र सरोज व पालिका कर्मचारी सुनील श्रीवास्तव , कपिल श्रीवास्तव, पुनीत गुप्ता सभी कर्मचारी गण मौजूद रहे

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई