लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर ओल में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

SHARE:

रिपोर्ट: हरिपाल सिंह, मथुरा मथुरा (फरह) – फरह ब्लॉक के क़स्बा ओल में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा नेता श्री शैतान सिंह पाल, बलदेव विधायक श्री पूरन प्रकाश तथा वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज प्रकाश द्वारा किया गया।

शोभायात्रा की शुरुआत ओल स्थित प्रधान रिसॉर्ट से हुई, जो ब्राह्मण मोहल्ला, पुलिस चौकी चौराहा, रामदुलारी स्कूल होते हुए पुनः प्रधान रिसॉर्ट पर समाप्त हुई। इस यात्रा में पाल, धनगर, बघेल एवं अन्य समाजों के लोगों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।

शोभायात्रा की विशेष झांकियाँ – जिनमें अहिल्याबाई होलकर के स्वरूप को तलवार के साथ प्रस्तुत किया गया – दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनीं। इन झांकियों को देखने के लिए ओल कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग उमड़े। विभिन्न सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं द्वारा कई झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें उनकी रचनात्मकता और संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी।

इस आयोजन से पूर्व श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण किया गया तथा शोभायात्रा में शामिल होने वाले लोगों का माल्यार्पण, पटका, साफा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

शोभायात्रा के सफल आयोजन में महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती गौरी आर्य बघेल, प्रधान श्री छगन बघेल, श्री देवी सिंह बघेल, श्री रमेश चंद बघेल, श्री दिनेश चंद, श्री महेश चंद, श्री मदनलाल, श्री बासुदेव बघेल (दारोगा), श्री अनोखे, श्री रोहताश, श्री रघुवीर, श्री हाकिमवेद प्रकाश, श्री धनीराम सहित समस्त बघेल समाज के बुजुर्ग एवं युवा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और ऐतिहासिक प्रेरणा का जीवंत प्रतीक बना।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई