रत्नेश उपाध्याय ।अम्बेडकरनगर ।
जिले में हो रहे बीएड-2025 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जिले में 1 जून को 27 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 12,589 पंजीकृत परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने परीक्षा से संबंधित तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा प्रक्रिया में गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और परीक्षा को पूर्ण सुचिता व पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए। परीक्षा की दो पालियां, सख्त निगरानी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सदानंद गुप्ता ने बताया कि परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा की निगरानी के लिए 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 27 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





