ब्लॉक स्तर में संपन्न हुआ विशाल महिला महासम्मेलन 

SHARE:

अमौली फतेहपुर| महान वीरांगना पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर के लोक कल्याणकारी कार्यों एवं जीवन वृत्त की विस्तृत चर्चा कर महिलाओं को किया गया प्रेरित भाजपाइयों ने ब्लॉक परिसर में महिला सम्मेलन का आयोजन कर किया जागरूक पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह के निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी अमौली फतेहपुर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक एवं प्रेरित करने के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता के संयोजन में ब्लाक स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश बाजपेई कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा मोना शुक्ला ब्लॉक प्रमुख सुशीला सिंह बीडीओ सुरेश शिवहरे डॉ राम भक्त वर्मा ने महान वीरांगना पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करने के पश्चात जागरूक कार्यक्रम का शुभारंभ किया ब्लॉक प्रमुख ने सुशीला सिंह ने कहा कि लगभग 300 वर्ष पूर्व 1725 ई में एक गरीब परिवार में जन्मी धार्मिक प्रतिभा की धनी बालिका से प्रभावित होकर राजा मल्हार राव ने 12 वर्ष की आयु में बहू के रूप में इनके पिता से मांग लिया था महारानी वीरांगना होलकर निष्पक्ष न्यायप्रिय शासक तथा महान शिव भक्त होने के साथ ही गौ संरक्षक एवं गौरवशाली सनातन धर्म के प्रति समर्पित होकर प्रचार प्रसार के साथ ही काशी विश्वनाथ ओंकारेश्वर समेत देश के विभिन्न शिव मंदिरों एवं घाटो जलाशयों धर्मशालाओं का निर्माण एवं जीर्णोद्धार करवा कर महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर इतिहास के पन्नों पर अंकित हुई है मुख्य अतिथि श्री वाजपेई कहा कि भाजपा सरकार में देश के पुरातन वैभवशाली इतिहास के प्रेरणादाई महान व्यक्तित्वों एवं वीरांगनाओं को उजागर किया जा रहा है तथा पूर्ववर्ती सरकारों में देश के वैभवशाली इतिहास को छिपाने का कुत्सित प्रयास किया गया है महिला मोर्चा पदाधिकारी मोना शुक्ला संचालक डॉ राम भक्त वर्मा एवं अन्य वक्ताओं ने महान वीरांगना के व्यक्तित्व पर विस्तृत चर्चा की बीडीओ ने संचालित योजनाओं की जानकारी दी लगभग डेढ़ दर्जन महिलाओं को आवास एवं अन्य योजनाओं के स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किए गए समूह की महिलाओं ने स्टाल लगाकर विभिन्न उत्पादों एवं उद्योग की जानकारी दी कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख एवं अन्य अतिथियों समेत महिला जन समुदाय ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के निर्वाण दिवस पर दो मिनट का मौन धारण कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी जागरूकता सम्मेलन के संयोजक संतोष गुप्ता ने महिलाओं को प्रेरित कर आभार व्यक्त किया इस मौके पर समूह की महिलाओं भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों विभागीय कर्मी एवं संभ्रांत ग्रामीण मौजूद रहे

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई