कोतवाली शहर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा: नकदी व आभूषणों समेत दो अभियुक्त गिरफ्तार

SHARE:

कोतवाली शहर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा: नकदी व आभूषणों समेत दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो अकरम उस्मान, हरदोई, 28 मई 2025: कोतवाली शहर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गहनों की चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 36 लाख 62 हजार रुपये नकद तथा 965.51 ग्राम सोने के आभूषण और टुकड़े बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई मुकदमा संख्या 365/25 धारा 305(ए)/317(2) बीपीएनएस के अंतर्गत की गई है, जिसकी तहरीर 23 मई को शिवम कपूर पुत्र आलोक कपूर निवासी सिनेमा रोड, कोतवाली शहर, हरदोई द्वारा दर्ज कराई गई थी। पीड़ित ने अपनी तहरीर में बताया था कि आरोपी बालकृष्ण पांडेय उसके दुकान पर कार्य करता था और उसी ने दुकान में रखे गहनों की चोरी की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि बालकृष्ण पांडेय पिछले 20 वर्षों से शिकायतकर्ता की दुकान पर कार्यरत था और धीरे-धीरे करके आभूषण चुराकर अपने साथी रविंद्र कुमार वर्मा को बेचता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते:

1. बालकृष्ण पांडेय पुत्र ईश्वरदीन पांडेय, निवासी सराय थोक पश्चिमी, थाना कोतवाली शहर, जनपद हरदोई

2. रविंद्र कुमार वर्मा पुत्र रवी वर्मा, निवासी भूसा मंडी मुनिमगंज चौराहा, थाना कोतवाली शहर, हरदोई

बरामदगी का विवरण: रूपए 36,62,000 नकद 965.51 ग्राम सोने के आभूषण व टुकड़े

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: संजय कुमार त्यागी (प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली शहर) महेश कुमार, रंजीत सिंह, नीतिश शुक्ला, इमरान अली, अनुराग यादव, संकल्प तिवारी, होशियारलाल, समस्ती दीवान, जितेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, विशेष कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्यवाही को क्षेत्र में बड़ी सफलता माना जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता, जांच की तीव्रता और जनता के सहयोग का प्रमाण है।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई