लालगंज, प्रतापगढ़।
ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को तहसील इलाके में जगह जगह राहगीरों में शरबत वितरण किया गया। लालगंज कस्बे में चौक, कालाकांकर मार्ग, बड़े हनुमान जी मंदिर के समीप, संगम चौराहे, हरिहरमंदिरम आदि जगहों पर जगह जगह राहगीरों को शरबत पिलाया गया। वहीं सगरा सुंदरपुर में कुलदीप तिवारी सोनू, प्रमोद मिश्र, मनोज दुबे, राजेन्द्र मिश्र, प्रमोद जायसवाल, वीरेन्द्र उपाध्याय, अंशू मिश्र, शाश्वत मिश्र, पिंटू मिश्र के संयोजन में राहगीरों में शरबत वितरण किया गया। हिरऊ का पुरवा बेलहा में अवध नारायण, राज नारायण व श्याम नारायण के संयोजन में राहगीरों को शरबत के साथ हलुआ पूड़ी का प्रसाद भी वितरण किया गया। पूरे वासी रामपुर बावली में राजेश पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय की अगुवाई में राहगीरों को शरबत पिलाया गया। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम व वीर बजरंगबली के जयकारे भी लगाते दिखे।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





