अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त – आरोपी फरार

SHARE:

ब्यूरो अकरम उस्मान, हरदोई हरदोई जनपद के हरपालपुर थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। मिली सूचना के आधार पर बीती रात ग्राम अन्ना मजरा महितापुर में छापा मारा गया, जहां अवैध खनन किया जा रहा था।

संयुक्त टीम के पहुंचते ही खनन में लगे लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने मौके से दो ट्रैक्टर— एक न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर रिपर सहित और एक आयशर ट्रैक्टर ट्रॉली सहित— जब्त कर लिए हैं।

फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है। हरपालपुर पुलिस द्वारा मामले में गहन छानबीन की जा रही है और अवैध खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।u

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई