स्मृति ईरानी के लखनऊ आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, फूलों की बारिश और जयकारों से गूंज उठा माहौल

SHARE:

लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के लखनऊ आगमन पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। लखनऊ एयरपोर्ट पर भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू, अमेठी के भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला सहित अनेक पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ स्वागत किया।

स्मृति ईरानी आज अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर रवाना हुईं हैं। वे अहिल्याबाई होलकर जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। यह कार्यक्रम रणंजय इंटर कॉलेज मैदान, अमेठी में आयोजित किया जा रहा है।

एयरपोर्ट से अमेठी की ओर रवाना होते वक्त स्मृति ईरानी के काफिले का शानदार दृश्य देखने को मिला। अमौसी एयरपोर्ट से सुल्तानपुर रोड तक रास्ते में जगह-जगह कटआउट, होर्डिंग और स्वागत द्वार लगाए गए थे। सैकड़ों गाड़ियों का काफिला उनके साथ चला और मार्ग में फूलों की बारिश के साथ “मोदी-योगी-स्मृति जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विषु मिश्रा, भौसिंहपुर ग्राम प्रधान रज्जू उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे। पूरे रास्ते में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला, जो स्मृति ईरानी की लोकप्रियता और जनसंपर्क को दर्शाता है।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई